Showing posts with label better life tips. Show all posts
Showing posts with label better life tips. Show all posts

Wednesday, February 12, 2020

Manners Etiquettes Tips सद्व्यवहार के टिप्स

Manners यानि कि अच्छे संस्कार.....: 

1. *लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें*। यदि वे आपकी *कॉल नहीं उठाते हैं, तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है।*

2. वह *उधार पहले लौटाएँ* जो दूसरे व्यक्ति के याद दिलाने या माँगने से पहले ही लिया हो। *यह आपकी ईमानदारी और चरित्र को दर्शाता है*।

3. जब कोई आपको लंच / डिनर दे रहा हो तो कभी भी *मेनू पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करें।* यदि *संभव हो तो उन्हें ही आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर* करने के लिए कहें।

4. ओह! *'तो आपने अभी तक शादी नहीं की है'? या अरे! 'क्या आपके बच्चे नहीं हैं’ जैसे अजीबो गरीब सवाल नहीं पूछें।*
'आपने घर क्यों नहीं खरीदा'? या 'आप कार क्यों नहीं खरीदते'? *यह आपकी समस्या नहीं है*।

5. अपने *पीछे आने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजा खोलें*।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर है या जूनियर। आप सार्वजनिक रूप से प्रत्येक के साथ *अच्छा व्यवहार करें*।

6. यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं, और वह अभी भुगतान करता है, तो *अगली बार आप भुगतान करने का प्रयास करें*।

7. *विभिन्न प्रकार के विचारों का सम्मान करें*।  याद रखें कि आपके लिए जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई देगा।

8. लोगों से बात करते समय बीच में कभी *बाधा न डालें*। उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दें। 

9. यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं, मजाक या हंसी ठिठोली करते हैं, किन्तु वे इसका आनंद नहीं लेते हैं, *तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें*। 

10. जब कोई आपकी मदद कर रहा हो तो *"धन्यवाद" जरूर कहें।*

11. *सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करें*!  जरूरी हो तभी *आलोचना करें, वो भी निजी तरीके से*।

12. किसी के वजन , रूप रंग, आदि पर असम्मानजनक टिप्पणी करने का कभी कोई मतलब नहीं है। *हमेशा कहें, "आप शानदार दिखते हैं*।"

13. जब कोई आपको अपने मोबाईल पर एक फोटो दिखाता है, तो *स्वयं उसके मोबाइल पर बाएं या दाएं स्वाइप न करें*।  आपको नहीं पता कि आगे उसका निजी फोटो है।

14. यदि कोई सहकर्मी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है, तो *यह न पूछें कि किस लिये मिलना है?*, बस कहें "मुझे आशा है कि आप ठीक हैं"।  अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डालें।

15. अगर *आप अपने से नीचे पद प्रतिष्ठा के लोगों के साथ सम्मान* के साथ अच्छे से व्यवहार करते हैं तो लोग नोटिस करेंगे।

16. यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है, तो अपने *फोन को देखना अशिष्टता है*;

17. जब तक आप से नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी *बिन मांगे सलाह न दें*;

18. जब किसी से लंबे समय के बाद मिल रहे हों तो, जब तक वे इसके बारे में बात न करें, तब तक उनसे उनकी *उम्र और वेतन न पूछें*।

19. अपने *काम से काम रखें*

20. अपने *धूप के चश्मे को हटा दें* जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे हैं, यह सम्मान की निशानी है। *नेत्र संपर्क* आपके भाषण में महत्वपूर्ण है।

21. *आर्थिक कमज़ोरों के बीच* में अपने *धन के बारे में गर्वानुक्ति के साथ* कभी *बात न करें*।

22. *और अंत में...इस मैसेज को किसी को फारवर्ड मत करें प्लीज़🙏*,  इन बातों को पहले खुद के सोंच , कर्म, व्यवहार में शामिल करें। क्योंकि समस्या ये नहीं हैं कि ज्ञान या जानकारी नहीं है, बल्कि समस्या ये है कि ज्ञान केवल फारवर्ड हो रहा है , सोंच और व्यवहार में इसका पालन नहीं हो रहा है।

पहले अपने स्वयं के व्यवहार में लाएं फिर इस  पोस्ट को कहीं और  साझा करें।
*अच्छाई फैलाएं,  कचरा नहीं।*

आइये एक बेहतर दुनिया बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं!

Lets move towards The Better World... 🌈🌐
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏