Showing posts with label निदा फाजली. Show all posts
Showing posts with label निदा फाजली. Show all posts

Saturday, March 5, 2022

A Prayer by An Atheist (एक नास्तिक की प्रार्थना) :

वर्षों से नास्तिक होने के पश्चात भी कुछ आस्तिकता की बातें कभी कभी मुझे आकर्षित करती हैं।  जैसे कि ये प्रार्थना कि : 

हे ईश्वर!  मुझे उन सभी चीजों को शान्ति  से स्वीकार करने की शक्ति प्रदान करें जिन्हें मैं बदल नहीं सकता हूँ, और जो मैं बदल सकता हूं उसे बदलने का साहस,  तथा इन दोनों बातों में अंतर जानने की सद्बुद्धि  प्रदान करें!

Dear God!,

grant me the  🇸‌🇪‌🇷‌🇪‌🇳‌🇮‌🇹‌🇾‌ to accept the things I cannot change,🇨‌🇴‌🇺‌🇷‌🇦‌🇬‌🇪‌  to change the things I can, and 🇼‌🇮‌🇸‌🇩‌🇴‌🇲‌ to know the difference'''.

दरअसल यह एक प्रसिद्ध शांति प्रार्थना है जो कि अमेरिकी धर्मशास्त्री रेनहोल्ड नीबुहर द्वारा लिखित है। और कल ही इसे प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के एक 14 मिनट के वीडियो में you tube पर सुना और बेहद पसंद आया। नीचे के लिंक से इसे सुने आशा है पसंद आएगा और आपके जीवन को बहुमूल्य बनाने में काफी योगदान देगा। 

For Detailed Description plz watch this Video By Sandeep Maheshwari   https://youtu.be/0sr3Gcrh9vk संदीप माहेश्वरी का वीडियो । इसका ऑडियो भी है किंतु ज्यादा तकनीकी ज्ञान न होने के कारण यहाँ इसे संलग्न कर पाने में असमर्थ हूँ।

तर्कों और विज्ञान पे बसी दुनिया एक बेहतर मानवता वादी दुनिया होगी। किन्तु झूठे मिथकों, पुनर्जन्म की कहानियों, अंधविश्वास , रूढ़ि और परंपरा से लिपटे धर्म पंथ आदि इंसान को बेवजह और अतार्किक चीजों में फंसाकर गर्त में धकेल रहे हैं। और इंसान मानसिक शांति की तलाश में एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। 

हर एक इंसान का जीवन बेहतर हो..और ऐसा हो कि:

हर एक घर में दिया भी जले, अनाज भी हो
अगर ना हो कहीं ऐसा तो एहतिजाज भी हो

(एहतिजाज = अपने किसी अहित के लिए अहितकर्ता से रोष प्रकट करना)

हुकूमतों को बदलना तो कुछ मुहाल नहीं
हुकूमतें जो बदलता है वो समाज भी हो

(मुहाल = असंभव, कठिन, दुष्कर)

रहेगी कब तलक वादों में क़ैद खुश-हाली
हर एक बार ही कल क्यूँ, कभी तो आज भी हो

ना करते शोर शराबा तो और क्या करते
तुम्हारे शहर में कुछ और काम काज भी हो

-निदा फ़ाज़ली

इसी ग़ज़ल के कुछ और अश'आर:

रहेगी वादों में कब तक असीर खुश-हाली
हर एक बार ही कल क्यूँ, कभी तो आज भी हो

(असीर = क़ैद, बंदी)

बदल रहे हैं कई आदमी दरिंदों में
मरज़ पुराना है उसका नया इलाज भी हो

अकेले ग़म से नई शायरी नहीं होती
ज़बान-ए-मीर में ग़ालिब का इम्तिज़ाज भी हो

(इम्तिज़ाज = मिलाना, मिश्रित करना, मिलावट)

ये ग़ज़ल बहुत अच्छी है इसे भी सुनियेगा कभी,  ये रही लिंक https://youtu.be/DjvVBptW-Dwhttps://youtu.be/DjvVBptW-Dw



तो आशा है कि अपने जीवन को BETTER करने के लिए आप इन 3 शब्दों Serenity= शांति, Courage= साहस, एवं  Wisdom= सद्बुद्धि से मिलकर बनी हुई इस सरल सी बात को सदैव याद रखेंगे । शुक्रिया!💐


🌱  🌳   🤹🏻‍♀️ 🎡 🎶  🍂  🌱  🌈

Wednesday, March 11, 2020

kabhi kabhi yun bhi humne apne dil ko bahlaya hai, jin baton ko khud nahin samjhe auron ko samjhaya hai...

कभी कभी यूँ भी हमने अपने जी को बहलाया है,
जिन बातों को ख़ुद नहीं समझे औरों को समझाया है...

हमसे पूछो इज़्ज़त वालों की इज़्ज़त का हाल कभी,
हमने भी इस शहर में रह कर थोड़ा नाम कमाया है..

उससे बिछड़े बरसों बीते लेकिन आज न जाने क्यों,
आँगन में हँसते बच्चों को बे-कारण धमकाया है..

कोई मिला तो हाथ मिलाया; कहीं गए तो बातें की,
घर से बाहर जब भी निकले दिन भर बोझ उठाया है...

-निदा फ़ाज़ली की लिखी और जगजीत सिंह की एक खूबसूरत ग़ज़ल Album: Visions (पर मैंने "रिश्तों में दरार आई" कैसेट में सुना है) , ये लाइनें आज एक मित्र ने भेजा और बहुत अच्छा लगा , काफी सुना है इस ग़ज़ल को कैस्सेट्स के ज़माने में, वो दौर अलग था, दुनिया भी अलग थी, 10-12 गाने होते थे एक cassette में और इतना सुनते थे की lyrics, tune और sequence भी याद हो जाता था...ये ग़ज़ल बहुत सरल और अर्थपूर्ण लगती थी और आज भी लगती है, और सोंचे तो हर कोई समझ और correlate कर सकता है....किसी को ग़ज़ल पसंद हो मगर ये नहीं सुन पाये हो तो ज़रूर सुनें आशा है आपको ज़रूर पसंद आयेगा...
(Copied from my Facebook wall 2017)