Showing posts with label songs. Show all posts
Showing posts with label songs. Show all posts

Tuesday, March 2, 2021

Dil diya gallan ...दिल की बातें..

दिल दी यां गल्लां....एक पंजाबी प्रेमगीत जो कि एक टिपिकल व्यावसायिक हिंदी फिल्म में आया और सुपरहिट रहा। सुपरस्टार सलमान और खूबसूरत कटरीना कैफ़ की फिल्म होने के कारण फ़िल्म और गानों ने करोड़ों का ध्यान खींच पाया ...
और शायद ऐसा प्लेटफार्म मिलने की वजह से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई और गाना सुपरहिट रहा। । वरना कहीं और किसी दूसरे पलटफॉर्म में आया  होता तो ऐसा अटेंशन नहीं मिल पाता। 
खैर जो भी हो गाना बहुत ही खूबसूरत है। इसकी लिरिक्स पंजाबी में है और इसका अर्थ बहुत ही अच्छा , सरल और खूबसूरत है, पता नहीं कैसे लिख इरशाद कामिल ने, म्यूजिक और धुन ने इसे और भी खूबसूरत बनाया है। शोर से भरे DJ songs के दौर में ये गाना एक contrast है। गाने का चित्रांकन भी ठीक ठाक है और गाने का मूल रस लेने में distract नहीं करता । धुन संगीत शब्दद गायकी और म्यूजिक अरेंजमेंट काफी अच्छे है। व्यक्तिगत तौर पे मुझे बहुत पसंद है और आशा है आपको भी पसंद आएगा। 
ये एक छोटा सा बैकग्राउंड है 3 मिनट का जो गाने किंख़ूबसुर्ती बयान करता है 

पूरा गाना इस gaana.com की लिंक से फ्री में भी online  सुना जा सकता है। https://gaana.com/song/dil-diyan-gallan-8

कच्ची डोरियों, डोरियों, डोरियों से ही, 
मैनु तू बांध ले,
पक्की यारीयों, यारीयों, यारीयों में,
होंदे ना फासले..
( Meaning: tie me with weak threads,
there are no distances in true love.)

ये नाराज़गी कागज़ी सारी तेरी,
मेरे सोह्णेया सुन ले मेरी,
दिल दियां गल्लां,
करांगे नाल नाल बह के
आँख नाले आँख नू मिला के...
( all this anger of yours is just for show,
O my beloved, listen to me,
we'd sit together,
look into each other's eyes,
and talk the talk of our hearts.)

दिल दियां गल्लां हाय
करांगे रोज़ रोज़ बह के
सच्चियाँ मोहब्बतां निभा के..
(talks of our hearts,
we'd have everyday,
living in true love.)

सताये मैनु क्यों
दिखाए मैनु क्यों
ऐवें झूठी मुट्ठी रूस के रूसा के..
(why do you torment me,
why do you fake all this anger.)

दिल दियां गल्लां हाय
करांगे नाल नाल बह के
आँख नाले आँख नू मिला के..

तेनु लाखां तों छुपा के रखां,
अक्खां ते सजा के तू ऐ मेरी वफ़ा,
रख अपना बना के
मैं तेरे लइयां 
तेरे लइयां यारा
ना पाविं कदे दूरियां..
(I'd keep you hidden from millions,
keep you adorned in my eyes,
you are my love,
keep me as your own.
I'm for you, for you, O beloved.
Let's never be far away.)

तेनु लाखां तों छुपा के रखां
अक्खां ते सजा के तू ऐ मेरी वफ़ा
रख अपना बना के
मैं तेरे लइयां 
तेरे लइयां यारा
ना पाविं कदे दूरियां ..

मैं जीना हाँ तेरा
मैं जीना हाँ तेरा
तू जीना है मेरा
दस लेना की नखरा दिखा के..
(I'm your life,
and you're my life.
what'd we get by throwing tantrums for each other.)

दिल दियां गल्लां
करांगे नाल नाल बह के
आँख नाले आँख नू मिला के

दिल दियां गल्लां..

रातां कालियाँ, कालियाँ, कालियाँ ने,
मेरे दिल सांवले,
मेरे हानियां, हानियां, हानियां जे
लग्गे तू ना गले..
(the nights are dark and my heart goes dark too,
if, my beloved, you don't embrace me.)

मेरा आसमा मौसमां दी ना सुने,
कोई ख़्वाब ना पूरा बने,
(my skies don't listen to the weathers,
and no dream gets weaved completely.)

दिल दियां गल्लां
करांगे नाल नाल बह के
आँख नाले आँख नू मिला के..

पता है मैनु क्यों,  छुपा के देखे तू,
मेरे नाम से नाम मिला के,
(I know why, in hiding,
you write our names and look at them together)

दिल दियां गल्लां
करांगे नाल नाल बह के
आँख नाले आँख नू मिला के..
दिल दियां गल्लां...

Song Title - Dil Diyan Gallan
Movie - Tiger Zinda Hai
Director - Ali Abbas Zafar
Starring - Salman Khan, Katrina Kaif
Composer - Vishal-Shekhar
Singer - Atif Aslam
Lyricist - Irshad Kamil
Music Label - YFR Music

आशा है गीत बेहतर समझ आया होगा , सुनकर अच्छा लगा होगा। अपना कीमती फीडबैक ज़रूर दें। 

खैरियत पूछो...छिछोरे.. फ़िल्म का गीत भी सुनियेगा , वो भी एक बेहतरीन गाना है...ये रही लिंक https://gaana.com/song/khairiyat-happy

पढ़ने के लिए और अच्छा टेस्ट रखने के लिए धन्यवाद, शुक्रिया , Thank You!


Sunday, February 16, 2020

जो भी मैं कहना चाहूँ , बर्बाद करें अल्फ़ाज़ मेरे...

कुछ फिल्मी गाने और ग़ज़ल देर से समझ आये जैसे कि मिर्ज़ा ग़ालिब के गाने और बहुत सी जगजीत की ग़ज़लें...पर जब शब्दों और लाइनों के अर्थ समझ आये तो फिर वो गीत बहुत अच्छे लगे, दिल के ज्यादा करीब रहे और सालों साल याद रहे....
कुछ वर्षों से शिकायत रही है कि आजकल गानों में केवल बीट्स और शोर ज्यादा होता है, गानों के बोल पहले की तरह स्तरीय नहीं होते। पर कुछ गाने आज भी आते हैं जिनके बोल बेहद खूबसूरत होते हैं....आज जिस गाने की बात कर रहा हूँ उसके बोल बेहतरीन हैं...
पहले ऐसा भी हुआ है कि गाने के बोल बेहद संजीदा थे , सूफियाना भी , पर बीट्स इतने हावी हुए की लोगों ने मतलब पे ध्यान ही नहीं दिया ,  बस गाने में झूमते नाचते ही रहे..ऐसा हो एक गाना है .. 
एक फ़िल्म थी 'दिल से' इसका एक गाना था:
 चल छइयां छइयां....सुखविंदर सिंह को इस गाने ने हिंदी फिल्मों में रिलॉन्च किया है , उन्हें एक नयी पहच्चान मिली , और इस गाने के बाद वो हाई पिच गायकी के सरताज बने...
इसका म्यूजिक रहमान ने दिया था और पूरा देश और देशवाले इसपे नाच भी लिए, एक फेमस डांस नम्बर है ये, आज भी इसकी म्यूजिक सुनकर सबके पैर थिरक जाते हैं । पर छइयां छइयां गाने का अर्थ शायद बहुत कम ही लोगों को पता है..सोंचियेगा एक बार की इस गाने का अर्थ क्या है???..  दरअसल गुल्ज़ार ने एक फोक सांग से इसकी लिरिक्स चुराई है...मतलब प्रेरणा लेकर लिखी है...इतने बड़े शख्स पे चोरी का इल्जाम ठीक नहीं..छइयां छइयां की और  बात फिर कभी ...

आज इरशाद कामिल का लिखा रॉकस्टार का ये गाना..पढियेगा , समझियेगा और फिर सुनियेगा ...आशा है पसंद आएगा...

जो भी मैं कहना चाहूँ , 
बरबाद करें, अल्फ़ाज़ मेरे..

(Whatever I want to say, My words destroys its real meaning...)

कभी मुझे लगे कि जैसे,
सारा ही ये जहाँ है जादू,
जो है भी, और नहीं भी है:  ये
फ़िज़ा, घटा, हवा, बहारें 
मुझे करे इशारे, ये
कैसे कहूँ कहानी मैं इनकी..

Sometimes I feel like, This whole world is magical, Whatever is there, is not there:  Breeze, clouds, wind, spring,They are all making signs to me, How should I tell you their story...


मैने ये भी सोचा है अक्सर : 
तू भी, मैं भी, सभी हैं शीशे , 
ख़ुद ही को हम सभी में देखें,
नहीं हूँ मैं, हूँ मैं तो फिर भी, 
सही-ग़लत तुम्हारा मैं, 
मुझे पाना, पाना है ख़ुद को..

I've often thought that, You, me, we all are mirrors, We see ourselves in everyone, We see ourselves in everyone, Right or wrong, I'm yours, If you find me, you'll find yourself..

Lyrics : irshad Kamil
Music: A R Rehman
Singer: Mohit Chauhan

One can watch via this youtube link : 
https://youtu.be/_kOzFMR9Hys

मोहित चौहान को सबसे पहले उनके बैंड सिल्क रुट के गाने डूबा डूबा रहता हूँ ...से सब जानते हैं..बहुत से हिट फिल्मी गाने उन्होंने गाये हैं..,उनके कुछ एक गाने बहुत पसंद हैं जैसे कि :
गूंचा कोई मेरे नाम कर दिया, साक़ी ने फिर से मेरा जाम भर दिया...
तुमसे ही ....जब वी मेट
आदि..