478 नियम (478 Breathing Technique) :
4-7-8 सांस लेने की एक तकनीक है जिसे "आराम की सांस या चैन की सांस" भी कहा जाता है, इसमें 4 सेकंड के लिए साँस लेना, 7 सेकंड के लिए साँस रोकना और 8 सेकंड के लिए साँस छोड़ना होता है।
इस श्वास की विधि का उद्देश्य मस्तिष्क को उचित मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाना तथा तनाव को कम करना और मस्तिष्क को रिलैक्स करना है।
विधि:
1. साँस लेने की विधि को शुरू करने से पहले, आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
2. शुरू करने से पहले सारी सांस की हवा निकाल दें।
3. अब 4 सेकंड तक नाक से सांस अंदर लें और 7 सेकंड तक गिनती करते हुए सांस रोके रखें।
4. मुंह के माध्यम से 8 सेकंड तक सांस छोड़ें।
5. इस क्रिया को 4 बार दोहराएं।
परीक्षा या अन्य stressful स्थिति के समय इसका उपयोग करें:
Theory/ सिद्धांत : दरसल जब कोई व्यक्ति तनावग्रस्त होता तब मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है, इस कारण मस्तिष्क की कार्य कुशलता में गिरावट आ जाती है। इस वजह से ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में मस्तिष्क पूर्ण रूप से काम करने में विफल हो जाता है।
यह आसान सी क्रिया मस्तिष्क तक भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पँहुचाने में मदद करती है जिससे मस्तिष्क की कार्य कुशलता को दोबारा ठीक किया जा सकता है।
इसीलिए पढ़ने वाले छात्रों या तनावपूर्ण परिस्थिति का सामना करने वालों से ये निवेदन है कि इस क्रिया को एक बार करके अवश्य देखें। मुश्किल से 2 मिनट का समय लगता है।
घरेलू लोगों के लिए इस तरीक़े के फायदे:-
* थकान, घबराहट में कमी।
* बच्चों और किशोरों में अस्थमा के लक्षण कम हो जाते हैं ।
* तनाव से मुक्ति।
* उच्च रक्तचाप में कमी ।
* किशोर पुरुषों में आक्रामक व्यवहार में कमी ।
* माइग्रेन के लक्षणों के समय स्थिति में सुधार।
आशा है ये जानकारी और इसका प्रयोग आपकी तथा औरों के जीवन में सकारात्मकता लाएगा। जानकारी औरों के साथ शेयर करें और एक बेहतर दुनिया के निर्माण में सदैव बेहतर योगदान दें।
In English :
478 Rules (478 Breathing Technique):
4–7–8 is a technique of breathing, also called “resting breath or relaxed breath”, that involves inhaling oxygen for 4 seconds, hold brearh for 7 seconds, and exhaling for 8 seconds.
The purpose of this breathing method is to deliver the proper amount of oxygen to the brain and reduce stress and relax the brain.
Method:
1. Before starting the method of breathing, sit in a comfortable position.
2. Remove all the breath before starting.
3. Now breathe in through the nose for 4 seconds and hold the breath while counting for 7 seconds.
4. Exhale through the mouth for 8 seconds.
5. Repeat this action 4 times.
One can Use this method of breathing during exams or other stressful situations:
Theory: When a person is stressed, the amount of oxygen in the brain starts decreasing, due to which the efficiency of the brain declines. This causes the brain to fail to function properly in the stressful situation.
This simple action helps in getting enough oxygen to the brain, which can improve brain functioning again.
That is why it is requested to the students who are studying or to face stressful situation, that they must see this action once. This Hardly takes 2 minutes to help you go out from a difficult situation.
Benefits of this methods are : -
* Reduced nervousness and fatigue.
* Asthma symptoms in children and adolescents are reduced.
* Relieving stress.
* Reduction in hypertension.
* Reduction in aggressive behavior in adolescents.
* Improvement in migraine symptoms.
Hope this information and its use will bring positiveness in the lives of you and others. Kindly Share this information with others and always contribute better in building a better world....
Lets spread smiles and move towards The Better World..
No comments:
Post a Comment